नाबालिक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Gyan Prakash Dubey


बस्ती: 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बस्ती, 28 अगस्त 2025
थाना सोनहा क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को दबोच लिया।

मामला दर्ज

27 अगस्त 2025 को पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना सोनहा में मुअसं. 196/2025 धारा 65(2) BNS, 5(M)/6 पॉक्सो एक्ट और 3(2)(V) SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

कैसे हुआ मुठभेड़

क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सोनहा चंदन कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जलालुद्दीन पुत्र नन्हे निवासी ग्राम अमरौली शुमाली, टोला करीमनगर, शिवा घाट स्थित निर्माणाधीन श्मशान घाट में छिपा हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक सोनहा चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रात करीब 3:05 बजे मुठभेड़ हुई और आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगने के बाद उसे काबू कर लिया गया।

बरामद सामान

  • एक तमंचा
  • जिंदा कारतूस

इलाज के लिए भर्ती

घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी अमरौली शुमाली में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


✍️ NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *