फर्जी मुकदमों में फंसा कर जबरन उसूली करने के संगठित गिरोह को पर्दाफाश..

Gyan Prakash Dubey

👉 आम जनता,फर्जी मुकदमों में फंसा कर जबरन धन उगा ही करने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें- एसपी अभिनंदन

बस्ती में फर्जी मुकदमे दर्ज कर जबरन धन उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

बस्ती, 27 अगस्त 2025

बस्ती पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बलात्कार और एससी/एसटी एक्ट जैसे संगीन मामलों में फर्जी मुकदमे दर्ज करा कर लोगों से धन उगाही करता था। थाना पैकोलिया और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना अमरनाथ समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

गिरोह का तरीका

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी के मौजूदगी में बताया कि गिरोह का सरगना अमरनाथ कुछ महिलाओं को शामिल कर संगठित अपराधी गिरोह बना चुका था। यह लोग ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाते थे जिनसे पुरानी रंजिश रही हो या जो आर्थिक रूप से सक्षम हों।

  • पहले पीड़ित को डरा-धमकाकर पैसे की मांग की जाती थी।
  • अगर वह पैसे नहीं देता, तो न्यायालय में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत आवेदन देकर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता था।
  • मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित से दोबारा समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी।

कई थानों में मुकदमे

इस गिरोह द्वारा पिछले कई वर्षों में जिले के विभिन्न थानों—जैसे कोतवाली, पुरानी बस्ती, कप्तानगंज, दुबौलिया, गौर और हरैया—में दर्जनों फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। हालांकि पुलिस विवेचना में इन्हें झूठा पाया गया और न्यायालय को अंतिम रिपोर्ट भेज दी गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. अमरनाथ पुत्र रामलौटन निवासी ग्राम सेमरा थाना पैकोलिया (सरगना)
  2. मधु पत्नी सुनील निवासी ग्राम करमा थाना पुरानी बस्ती
  3. दुर्गावती पत्नी राधेश्याम निवासी ग्राम करमा थाना पुरानी बस्ती
  4. पूनम पत्नी राजेश निवासी ग्राम पूरे ओरी राय कटेरीया थाना दुबौलिया

(तीन महिलाएं गिरफ्तार, जबकि अन्य की तलाश जारी है)

अमरनाथ का आपराधिक इतिहास

सरगना अमरनाथ के खिलाफ पहले से ही हत्या, धोखाधड़ी, पॉक्सो एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2012 से लेकर 2023 तक दर्ज केस शामिल हैं।

पुलिस की अपील

एसपी अभिनंदन ने कहा कि जिले में कुछ असामाजिक तत्व फर्जी मुकदमे दर्ज करवा कर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसे गिरोह की गतिविधियों की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया सुबाष मौर्या
  • उ.नि. अरविन्द कुमार राय, अजय सिंह, पवन मौर्या
  • महिला कांस्टेबल कमली, आषा, पुष्पलता सहित पुलिस टीम
  • का0 दीप राय, का0 धर्मेन्द्र कुशवाहा, का0 जैस कुमार खरवार, का0 धर्मवीर सिंह

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *