Gyan Prakash Dubey


भाजपा टीम 11 ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, धर्मांतरण, घुसपैठ और लव जिहाद पर कार्रवाई की मांग
बस्ती, 04 सितम्बर 2025।
भारतीय जनता पार्टी की टीम 11 ने बुधवार को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती रेंज को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में जनपद से जुड़े कई गंभीर एवं संवेदनशील मामलों की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कठोर और प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।
छह प्रमुख बिंदुओं पर जताई चिंता
कार्यालय प्रमुख अमृत वर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ज्ञापन में विशेष रूप से छह मुद्दों को उठाया गया है—
- बांग्लादेशी घुसपैठ: टीम 11 ने आशंका जताई कि जनपद में बड़ी संख्या में संदिग्ध बांग्लादेशी रह रहे हैं, जिनके पहचान पत्र और दस्तावेज फर्जी हो सकते हैं। उनकी गहन जांच और सत्यापन की मांग की गई।
- धर्मांतरण के मामले: ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ईसाई मिशनरियों एवं एक विशेष समुदाय द्वारा आर्थिक प्रलोभन देकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा है। हाल ही में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की घटना को इसका उदाहरण बताया गया और सभी थानों को ऐसे मामलों की पहचान कर कठोर कार्रवाई का सुझाव दिया गया।
- लव जिहाद: टीम 11 ने कहा कि हाल के दिनों में नगर थाना क्षेत्र सहित कई जगहों पर लव जिहाद की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। इस पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
- जूस दुकानों पर फर्जीवाड़ा: बस्ती शहर के प्रमुख चौराहों पर दिल्ली जूस, छोटू जूस और इंडिया जूस नाम से चल रही दुकानों पर केमिकलयुक्त जूस बेचे जाने का आरोप लगाया गया। साथ ही इन दुकानों पर प्रोपराइटर का नाम न दर्शाने और स्कैनर पर भुगतान के दौरान संदिग्ध नाम दिखने की भी बात कही गई। इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
- पैकोलिया थाना क्षेत्र की घटना: कीर्तिपुर गांव में हुई मॉब लिंचिंग की घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने एक हिंदू महिला को बंधक बनाकर पिटाई की। टीम 11 ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने मामले को सामान्य धाराओं में दर्ज कर कमजोर बना दिया। उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
- सोनहा थाना क्षेत्र की घटना: शिवाघाट में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने पर आरोप लगाया गया कि एक विशेष समुदाय के अपराधियों को समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता जताई गई।
टीम 11 की चेतावनी
टीम 11 ने ज्ञापन में कहा कि यदि इन मामलों पर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो जनपद की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए डीआईजी से कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वाले सदस्य
ज्ञापन सौंपने वालों में सतेन्द्र सिंह भोलू, दिलीप पाण्डेय, अभिषेक कुमार, विद्यामणि सिंह, राजकुमार शुक्ल, सुनील सिंह, विनोद चौधरी, वरुण सिंह, तारक जायसवाल, पिन्टू सोनकर और प्रदीप निषाद शामिल रहे।
✍️ रिपोर्ट: NGV PRAKASH NEWS




