

कुशीनगर में 60 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, नाबालिग से जबरन शादी और दुष्कर्म का मामला
कुशीनगर, 04 सितम्बर 2025।
कुशीनगर जिले से एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एक व्यक्ति द्वारा नाबालिक लड़की से जबरन शादी कर ली गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 15 साल की नाबालिग लड़की से जबरन शादी करने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जबरन शादी और शोषण
पुलिस के अनुसार, आरोपी मंगलवार को नाबालिग को मंदिर ले गया और उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरकर उसे पत्नी घोषित कर दिया। मंदिर से लौटते समय आरोपी ने जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म किया और बाद में अपने घर ले जाकर भी उसका शोषण किया।
पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना से ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह घटना नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा और बाल विवाह की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
NGV PRAKASH NEWS



