चोरी की झूठी अफवाह फैलाने पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार..

Gyan Prakash Dubey


परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अफवाह फैलाने वाले आरोपी पर शिकंजा

बस्ती 17 सितंबर 25.

जिले में लगातार चोरी की घटनाओं के बारे में फैल रही अफवाहों सी केवल आम जनता परेशान है बल्कि पुलिस प्रशासन भी अच्छा खासा परेशान हो रहा है |

पिछले 10 दिनों में देखें तो थाना परशुरामपुर, दुबौलिया,वाल्टरगंज, छावनी तथा लालगंज क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाएं या तो फर्जी निकली या तो घर के सदस्यों द्वारा आपसी विवाद में एक दूसरे को फसाने के लिए या परेशान करने के लिए परिवार के किसी सदस्य द्वारा चोरी करके उसको मनगढ़ंत रूप से चोरी की घटना के रूप में पेश किया गया था |

👉 यहां बताते चलें कि पुलिस प्रशासन ने अब चोरी की अफवाह फैलाने वाले लोगों के ऊपर कड़ा एक्शन लेने का निर्णय किया है और इसी क्रम में परशुरामपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की नीयत से चोरी की अफवाह फैलाने वाले एक युवक को दबोच लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी परसरामपुर संजय सिंह के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 212/217 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा, कानून व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर अंतर्गत धारा 170/126/135 BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: अंकित कन्नौजिया
  • पिता का नाम: जयनारायण
  • उम्र: लगभग 25 वर्ष
  • निवासी: थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक राजेश यादव
  2. कांस्टेबल शिव यादव

इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष रूप से सराहनीय रही। लगातार हो रही अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए उनके निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा उठाए गए कदमों ने आमजन में भरोसा बढ़ाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की सख्ती से माहौल शांत और सुरक्षित हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *