आत्म हत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को परसरामपुर पुलिस नें किया गिरफ्तार..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती | 23 सितम्बर 2025

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना परसरामपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 283/2025 धारा 85/316/108 बीएनएस से संबंधित आरोपी अनूप पुत्र बच्चू लाल, निवासी ग्राम बेरता थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र लगभग 21 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: अनूप
  • पिता का नाम: बच्चू लाल
  • ग्राम: बेरता, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती
  • आयु: लगभग 21 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक महेंद्र सिंह
  • कांस्टेबल हरिओम यादव
  • महिला आरक्षी माला देवी

यह कार्रवाई बस्ती पुलिस की सक्रियता और अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और अहम कदम मानी जा रही है।

📌 NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *