मिशन शक्ति फेज -5 तहत के परशुराम पुर पुलिस नें किया जागरूक..

Gyan Prakash Dubey

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत परसरामपुर पुलिस ने किया महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक

बस्ती | 23 सितम्बर 2025

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना परसरामपुर पुलिस ने मंगलवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज श्रृंगी नारी तथा श्रृंगी नारी मेला परिसर में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल माला देवी और महिला कांस्टेबल शालिनी शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा थाने का सीयूजी नंबर भी साझा किया गया ताकि महिलाएं सीधे पुलिस से मदद ले सकें।

पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में वे चुप न रहें, बल्कि आवाज उठाकर संबंधित नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें आत्मरक्षा के तरीके भी बताए गए।

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर मु0अ0स0 165/25 धारा 137, 65(2) बीएनएस तथा 9एम/10 पाक्सो एक्ट से संबंधित पीड़िता अनु गिरी के घर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। पीड़िता की दादी ने बताया कि अनु गिरी अपनी मां के साथ दवा लेने बस्ती गई है और वर्तमान में कोई समस्या नहीं है।

इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम ने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा मनचलों से माफीनामा भरवाकर उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा। स्कूल से घर लौटते बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में समझाया गया और विशेष रूप से सड़क पर बायीं ओर चलने की हिदायत दी गई।

यह कार्यक्रम महिलाओं और बच्चों के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक है, जो न केवल सुरक्षा का आश्वासन देता है बल्कि समाज में जागरूकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

📌 NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *