मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत परशुरामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Gyan Prakash Dubey

मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत बस्ती पुलिस ने किया महिला जागरूकता कार्यक्रम

बस्ती, 23 सितंबर 2025।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को थाना परसरामपुर क्षेत्र में बस्ती पुलिस ने व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज श्रृंगी नारी एवं श्रृंगी नारी मेला परिसर में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह और थानाध्यक्ष परसरामपुर भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल सौरभ सिंह, महिला कांस्टेबल माला देवी व शालिनी शुक्ला ने प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं। उपस्थित लोगों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं –

  • 1090 – वीमेन पावर लाइन
  • 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
  • 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
  • 181 – महिला हेल्पलाइन
  • 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
  • 102 – स्वास्थ्य सेवा
  • 108 – एंबुलेंस सेवा
  • 1930 – साइबर हेल्पलाइन नंबर
  • 9454403120 – थाने का सीयूजी नंबर

पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहें और तुरंत आवाज उठाएं। बच्चों को गुड टच और बैड टच के बीच फर्क समझाया गया तथा आत्मरक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान पीड़िता अनु गिरी (ग्राम सहसराव, थाना परसरामपुर) से जुड़े मामले की जानकारी ली गई। पीड़िता की दादी ने बताया कि फिलहाल कोई समस्या नहीं है, अनु गिरी अपनी मां के साथ दवा लेने बस्ती गई है।

सुरक्षा अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो चेकिंग भी की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर मनचलों से माफीनामा भरवाया गया और सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया। वहीं, स्कूल से लौट रहे बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने के तरीके भी समझाए गए।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित बनाना है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *