SDM पर युवती ने लगाया रेप का आरोप..

NGV PRAKASH NEWS

हिमाचल प्रदेश के ऊना में SDM विश्व मोहन देव चौहान पर रेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 24 सितंबर 2025।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में तैनात युवा अधिकारी और एसडीएम (सदर) विश्व मोहन देव चौहान पर एक युवती ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि की है और जांच शुरू कर दी है।

एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। वहीं एसपी अमित यादव ने कहा कि पीड़िता ऊना की रहने वाली है और पुलिस आरोपी अधिकारी की तलाश में जुटी हुई है।

शिकायत का विवरण

एमफार्मा पास और ताइक्वांडो खिलाड़ी रही पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान एसडीएम से हुई थी। आरोप है कि एसडीएम ने उसे कई बार ऑफिस बुलाया और डेढ़ माह पहले जब वह उनके दफ्तर पहुंची तो उन्होंने पहले बातचीत की और फिर पर्सनल ऑफिस में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि इसके लगभग 10 दिन बाद, ऊना के विश्राम गृह में किसी अन्य नाम से कमरा बुक कराया गया और रात करीब 10 बजे एसडीएम वहां पहुंचे। वहां भी आरोपी ने जबरदस्ती संबंध बनाए।

युवती ने आगे बताया कि जब उसने शिकायत करने की बात कही तो एसडीएम ने ऑफिस में बनाई गई वीडियो का हवाला देकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में बातचीत करना भी कम कर दिया और एक बार घर पहुंचने पर उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

महिला आयोग को भेजी थी शिकायत

पीड़िता का आरोप है कि उसने अगस्त महीने में महिला आयोग को भी लिखित शिकायत भेजी थी। इसके बाद एसडीएम ने उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धोखा दिया।

फिलहाल, पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और जांच में साइबर टीम की मदद भी ली जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *