


Gyan Prakash Dubey
बस्ती, 01 अक्टूबर 2025
दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बस्ती जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया और आमजन से संवाद स्थापित किया।
सदर सर्किल में पैदल गश्त
क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। उन्होंने पूजा पंडालों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और आयोजकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो चेकिंग की गई और पंडालों के आसपास महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
हरैया सर्किल में निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह ने थानाध्यक्ष परसरामपुर भानु प्रताप सिंह और पुलिस टीम के साथ थाना परसरामपुर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों—सिकंदरपुर, हैदराबाद, चौरी, नंदनगर और कस्बा परसरामपुर में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की और सुरक्षा का एहसास कराया।
कलवारी सर्किल में सुरक्षा व्यवस्था
क्षेत्राधिकारी कलवारी ने थाना नगर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर दुर्गा पूजा और दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पूजा पंडालों और बाजारों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय जनता और आयोजकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
त्योहार को लेकर पुलिस की सक्रियता से आमजन में संतोष का माहौल देखा गया और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
NGV PRAKASH NEWS
