Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 04 अक्टूबर 2025
थाना सोनहा पुलिस ने एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी शनिवार को भानपुर पोखरा के पास से की। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
थाना सोनहा में 17 अप्रैल 2025 को मु0अ0सं0 73/2025 धारा 137(2), 87, 351(3), 352, 64(2) BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में नामजद अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था। लगातार पुलिस की निगरानी और प्रयासों के बाद उसे 04 अक्टूबर 2025 को करीब 11:00 बजे भानपुर पोखरा के पास से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए मा0 न्यायालय बस्ती भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- श्यामसुन्दर पुत्र सोमई, निवासी रजवाजोत, थाना गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरापुर, उम्र 20 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- चन्दन कुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना सोनहा, जनपद बस्ती
- रविन्द्र कुमार गौंड़, उपनिरीक्षक, थाना सोनहा, जनपद बस्ती
- संजय सिंह, कांस्टेबल, थाना सोनहा, जनपद बस्ती
थाना सोनहा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस का कहना है कि नाबालिकों से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
📝 NGV PRAKASH NEWS
