, Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 05 अक्टूबर 2025
थाना परसरामपुर पुलिस ने त्वरित और कुशल कार्रवाई करते हुए अपहृता को मात्र 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत और क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में हासिल की गई।
थाना परसरामपुर में पंजीकृत मामले मु0अ0स0 297/25, धारा 137(2), 87 BNS के तहत अपहृता/पीड़िता की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाँच और सर्विलांस शुरू किया। सतत प्रयास और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर अपहृता को सुरक्षित ढंग से बरामद किया गया और बाल कल्याण समिति बस्ती के समक्ष पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई में उ0नि0 ओमप्रकाश भारती, हेड कांस्टेबल जगतनरायण और म0का0 प्रतीक्षा दुबे की टीम प्रमुख रही। पुलिस की इस तत्परता और कुशल नेतृत्व ने न केवल पीड़िता को सुरक्षित घर लौटाने में सफलता दिलाई, बल्कि समाज में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया।
— NGV PRAKASH NEWS




