महिला नें युवक को बुलाया घर और काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट..

NGV PRAKASH NEWS

जौनपुर में हैरतअंगेज वारदात: शादीशुदा महिला ने युवक को बुलाकर प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से वार, हालत गंभीर
जौनपुर, 08 अक्टूबर 2025

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को दंग कर दिया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के डकहा गांव में एक शादीशुदा महिला ने गांव के ही 22 वर्षीय युवक को अपने घर बुलाकर उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात दो बच्चों की मां ने युवक को किसी बहाने से घर बुलाया। जैसे ही युवक घर पहुंचा, महिला ने अचानक चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। वार से युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और दर्द से तड़पने लगा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

फिलहाल, इस हमले के पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। आरोपी महिला के दो बच्चे हैं और उसका पति अहमदाबाद में नौकरी करता है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच कथित अवैध संबंध थे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद यह हमला हुआ है। हालांकि, महिला ने अभी तक इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। शाहगंज के डीएसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका वाराणसी में इलाज जारी है।

(: NGV PRAKASH NEWS)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *