बीच चौराहा पर पत्नी नें पति को पकड़ा प्रेमिका के साथ.. उसके बाद..

NGV PRAKASH NEWS

कानपुर में सरेआम हाईवे पर हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने पकड़ी पति की प्रेमिका, बाल खींचे — पति बना तमाशबीन
कानपुर, 08 अक्टूबर 2025

कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने राहगीरों को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर भी सनसनी फैला दी। महाराजपुर इलाके में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया, जिसके बाद हाईवे किनारे जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने बिना कुछ कहे प्रेमिका के बाल पकड़कर खींच लिए और फिर दोनों महिलाओं के बीच सड़क पर ही गुत्थमगुत्था शुरू हो गई।

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह दीपावली की छुट्टियों में दो दिन पहले ही घर लौटा था। घर आने के बाद से वह किसी से लगातार फोन पर बातें कर रहा था, जिससे उसकी पत्नी को शक हुआ। मंगलवार सुबह युवक ने पत्नी से कहा कि वह किसी काम से नर्वल मोड़ जा रहा है, जबकि असल में वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। पत्नी ने उसके व्यवहार पर पहले से ही नजर रखी हुई थी, इसलिए वह चुपचाप पीछे-पीछे चली गई।

कुछ ही दूरी पर पहुंचकर पत्नी ने अपने पति को सड़क किनारे एक युवती के साथ हंसते-बतियाते देखा। उसका शक यकीन में बदल गया और गुस्से में वह दौड़कर सीधे प्रेमिका के पास पहुंची। बिना कुछ बोले उसने प्रेमिका के बाल पकड़कर खींच लिए। इसके बाद दोनों महिलाओं में सड़क किनारे झगड़ा शुरू हो गया। राहगीरों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन पति तमाशबीन बनकर खड़ा रहा।

हैरानी की बात यह रही कि जब किसी ने पति को बीच में आने को कहा तो उसने प्रेमिका से कहा—“तुम भी मारो इसे, कम है अभी।” इस पर पत्नी और भड़क गई। उसने पति को खरी-खोटी सुनाई और थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में पति ने भी पत्नी पर हाथ उठा दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्से में पत्नी ने प्रेमिका को धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया।

करीब पांच मिनट तक हाईवे किनारे दोनों महिलाएं एक-दूसरे से बाल खींचती और चुन्नी पकड़कर खींचतान करती रहीं। वहां मौजूद भीड़ तमाशा देखती रही — कोई वीडियो बना रहा था, कोई हंस रहा था, जबकि बीच-बचाव करने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। इसी दौरान पति चुपचाप मौके से भाग निकला।

महाराजपुर क्षेत्र के एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और यदि कोई पक्ष तहरीर देता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(NGV PRAKASH NEWS)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *