महिला थाना प्रभारी डॉ.शालिनी सिंह ने छात्राओं को पुलिस के कार्य प्रणाली के बारे में दी जानकारी..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 10 अक्टूबर 2025।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) की छात्राओं ने आज महिला थाना बस्ती का भ्रमण किया, जहां महिला प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह ने पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सतेन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। सर्वप्रथम उन्हें मिशन शक्ति केंद्र एवं उसकी शाखाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद महिला थाने में विभिन्न कार्यालयों, रजिस्टरों तथा आधुनिक पोर्टलों जैसे सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, एसएसओ पोर्टल, ई-समन पोर्टल, क्राइमेक पोर्टल, क्राइम एनालिटिक पोर्टल, पीजी पोर्टल, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना तथा महिला एवं पुरुष बंदीगृह के संचालन की जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित आठों प्रकार के रजिस्टरों को भी छात्राओं को दिखाया गया तथा उनके महत्व से अवगत कराया गया। छात्राओं की इच्छा पर उन्हें पुलिस की सुरक्षा सामग्री जैसे बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, केन शील्ड और डंडा पहनने का अवसर दिया गया। सुरक्षा उपकरण पहनने के बाद छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने बस्ती पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके मन में जो पुलिस के प्रति भय था, वह अब दूर हो गया है। उन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

(📌 NGV PRAKASH NEWS)

👉बिहार चुनाव कैम्पपेन स्पेशल.. 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *