जी.पी. दुबे
97210 711 75
अलविदा की नमाज पढ़ मांगी अमन चैन की दुआ
बस्ती 5 अप्रैल 24.
जिले में रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई | अलविदा की नमाज सहारनपुर संपन्न होने से शासन प्रशासन ने भी चैन की सांस ली |
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखी |
अक़ीदतमंद मुस्लिम ने अदा किया अलविदा की नमजिले के सभी मस्ज़िदों में पच्चीसवां रोजा रखकर रमजान का आखरी जुमा अलविदा की नमाज अदा किया गया ।
अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए क्षेत्र से आए हुए नमाजियों ने नमाज पढ़ कर अल्लाह से मुल्क में अमनों चमन की दुआएं मांगी गई।
मदरसा गौसिया में इमामत कर रहे मैलाना कमरुद्दीन साहब ने बताया कि इस महीने में मुसलमानो की पवित्र कुरान नाजिल हुआ |
शहर के जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में तथा गांव कसबो में स्थित स्थित सभी मस्जिदों में लोगों ने उत्साह तथा अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा किया |
नगर पंचायत नगर बाजार स्थित मस्जिद में नगर बाजार के अलावा पोखरनी, खडौआ,बिरउपुर सहित अनेक गांवों के अक़ीदतमंदो ने अलविदा की नमाज पढ़ देश के अमन चैन की दुआ मांगी |

