दो सगी बहनो को बहला फुसला कर भगाने के आरोपी को पुलिस तथा स्वाट टीम नें किया गिरफ्तार

जी.पी. दुबे
97210 711 75

दो सगी बहनों को भगा ले जाने वाले अभियुक्त को सोनहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बस्ती 5 अप्रैल 24.
सोनहा पुलिस तथा स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में दो सगी बहनों जिसमें से एक नाबालिक है को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त जिसके ऊपर थाना सोनहा पर मुकदमा संख्या75/2024, धारा 363,420,342,506,376 आईपीसी तथा 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को फुटहिया पुल बस्ती से गिरफ्तार कर जेल भेजा |
अभियुक्त सुनील उर्फ राम सुधार पुत्र भगवान दी न निवासी बजदहिया पाई पुर थाना बसखारी अंबेडकर नगर को प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेंद्र मिश्रा, प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस शशिकांत, उपनिरीक्षक राम सुरेश यादव तथा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया | पुलिस द्वारा अभियुक्त पर विधि कार्यवाही करते हुए तथा अपहर्तावो को महिला कांस्टेबल को सुपुर्द करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *