टीन शेड पर नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी…….

NGV PRAKASH NEWS

🚨 टीन शेड पर नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी

📍 गगहा, गोरखपुर | 20 मार्च 2026

गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के रावतपार में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शौचालय के टीन शेड पर एक 25 वर्षीय युवक का नग्न शव मिला।

यह भी पढ़ें…….

बताया जा रहा है कि पास स्थित आटा चक्की के मालिक का बेटा सुबह शौच के लिए जा रहा था, तभी उसकी नजर टीन शेड पर पड़े शव पर पड़ी। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

🔍 मौके से चौंकाने वाले सुराग भी मिले हैं। मृतक के हाथ में कंडोम का पैकेट मिला, जबकि शव से करीब 25 मीटर दूर एक गुलर के पेड़ पर पैंट और टी-शर्ट लटके हुए पाए गए।

👮‍♂️ सूचना मिलते ही एसपी साउथ दिनेश पुरी, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया।

❗ फिलहाल युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

📰 NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *