Gyan Prakash Dubey


लखनऊ, 18 अक्टूबर 2025
एसपी लॉजिस्टिक्स लखनऊ आईपीएस ओम प्रकाश सिंह ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो लोगों के दिलों में खुशियां भरता है और समाज में एकता का संदेश देता है।
अपनी शुभकामनाओं में ओम प्रकाश सिंह ने कामना की कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन पर्वों को हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।
गौरतलब है कि ओम प्रकाश सिंह इससे पहले बस्ती जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। बस्ती में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसामान्य के साथ सहज और सहयोगी व्यवहार के जरिए लोगों का विश्वास जीता था। उनकी कार्यशैली और जनसंपर्क को लेकर स्थानीय लोगों में आज भी अच्छी छवि बनी हुई है।
— NGV PRAKASH NEWS 📰




