हत्या के आरोपी को सोनहा पुलिस नें गिरफ्तार कर भेजा जेल..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 22 अक्टूबर 2025।

थाना सोनहा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के नरखोरिया नहर पुल के पास से मजहर अली पुत्र हौसिलदार, निवासी ग्राम बड़ोगी, थाना सोनहा, जनपद बस्ती (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि मजहर अली के खिलाफ थाना सोनहा में मु.अ.सं. 250/25 धारा 80, 85 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। बुधवार सुबह गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद मजहर अली का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • प्रभारी निरीक्षक सोनहा चंदन कुमार
  • प्रभारी चौकी असनहरा उपनिरीक्षक शशांक कुमार सिंह
  • मुख्य आरक्षी दिनेश चंद यादव एवं आनंद प्रताप चौरसिया

पुलिस के अनुसार, दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

(NGV PRAKASH NEWS)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *