थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व नगर पुलिस की बड़ी सफलता.

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 25 अक्टूबर 2025

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि — महिला अपहरण व बलात्कार से जुड़े सभी 22 मुकदमों का 100% अनावरण, सभी पीड़िताएं सुरक्षित बरामद

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती जनपद की थाना नगर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। थाना नगर क्षेत्र में पंजीकृत महिला अपहरण एवं बलात्कार से संबंधित सभी 22 मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने सभी पीड़िताओं को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में चलाया गया। इस पूरे अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष नगर विश्वमोहन राय ने किया।

थाना नगर पर पंजीकृत मुकदमे — मु0अ0सं0 24/25, 44/25, 63/25, 56/25, 50/25, 149/25, 138/25, 150/25, 152/25, 154/25, 188/25, 197/25, 198/25, 206/25, 226/25, 227/25, 235/25, 238/25, 253/25, 255/25, 261/25, 263/25 — में पुलिस टीम ने अथक परिश्रम, तकनीकी सहयोग और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए 100% अनावरण एवं 100% बरामदगी सुनिश्चित की।

आज, 25 अक्टूबर 2025 को, इन सभी मामलों में अंतिम अपहृता/पीड़िता की बरामदगी भी पूरी कर ली गई। मामला मु0अ0सं0 227/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस, 64(2)क बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित था। पुलिस टीम ने अपहृता/पीड़िता को फुटहिया चौराहे के पास से सुरक्षित बरामद किया और अभियुक्त सचिन पुत्र झिनकू निवासी डुहिया माझा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि यह सफलता टीमवर्क और सतत प्रयासों का परिणाम है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *