शिवेंद्र पांडेय ने IAS में चयनित हो बढ़ाया जिले का मान.. लगा बधाईयों का ताता..

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 29 अक्टूबर 2025

भिटवा माफी के शिवेंद्र पांडे ने यूपीएससी में रच दिया इतिहास, बने आईएएस — क्षेत्र में खुशी की लहर

बस्ती जिले के रुधौली ब्लॉक के भिटवा माफी गांव के शिवेंद्र पांडे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) में स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे गांव, क्षेत्र और जिले में गर्व और उल्लास की लहर दौड़ गई है।

शिवेंद्र पांडे के पिता देवनाथ पांडे एक कृषक हैं, जबकि माता मंजू पांडे प्राथमिक विद्यालय नरही, विकास क्षेत्र रुधौली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि सामान्य होने के बावजूद शिवेंद्र ने कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह सफलता अर्जित की।

शिवेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा बस्ती के इंडियन पब्लिक स्कूल (आईपीएस) से हुई, जहाँ उन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से शिक्षकों का सम्मान और प्रेम प्राप्त किया। विद्यालय में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया और निरंतर मेहनत से उसे साकार किया।

उनकी सफलता पर बड़े भाई अशोक कुमार पांडे, छोटी बहन शिवांगी पांडे, तथा पूरे परिवार में खुशी की लहर है। वहीं, गांव और क्षेत्र के लोगों ने मिठाइयां बाँटकर एक-दूसरे को बधाई दी।
इंडियन पब्लिक स्कूल के संस्थापक कैलाशनाथ दूबे, प्रबंधक, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकों ने भी शिवेंद्र को बधाई देते हुए कहा कि “शिवेंद्र की सफलता पूरे विद्यालय परिवार और जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।”

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि भिटवा माफी के बेटे ने जिले का नाम रोशन किया है, यह पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव का क्षण है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *