Gyan Prakash Dubey


बस्ती, 31 अक्टूबर 2025 |
ओम् ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष जया पांडे ने आज अपने ब्राह्मण समुदाय के सदस्यों के साथ बस्ती की नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष जया पांडे ने जिलाधिकारी को पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा गायत्री माँ की पुस्तक भेंट की।
भेंट के दौरान जया पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना से मिलकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का स्वभाव अत्यंत निश्छल, सरल और संवेदनशील है।
जया पांडे ने जिलाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी।
NGV PRAKASH NEWS




