गए थे गंजेपन का इलाज कराने : अब हैं अस्पताल में भर्ती

गंजेपन के इलाज का दावा बना खतरा, संगरूर में सैकड़ों की आंखों में गंभीर संक्रमण

संगरूर, 17 मार्च 2025

पंजाब के संगरूर में गंजेपन के इलाज के नाम पर आयोजित एक कैंप भयावह घटना में बदल गया। काली देवी मंदिर में हुए इस शिविर में आई दवा के इस्तेमाल के बाद सैकड़ों लोगों की आंखों में जलन, सूजन और गंभीर संक्रमण की शिकायतें सामने आई हैं। फिलहाल, सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 65 से ज्यादा हो चुकी है।

यह कैंप सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर प्रचारित किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक विशेष दवा से गंजेपन का स्थायी इलाज संभव है। प्रचार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन दवा लगाने के कुछ ही समय बाद कई मरीजों की आंखों में असहनीय जलन होने लगी। देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगे और कई लोगों को अस्पताल पहुंचना पड़ा।

डॉक्टरों के मुताबिक, दवा के इस्तेमाल से आंखों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस भी इस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुट गई है।

इस घटना ने एक बार फिर बिना वैज्ञानिक प्रमाण वाले इलाज और सोशल मीडिया प्रचार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *