प्रेस क्लब में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में बोले राजेंद्र नाथ तिवारी बस्ती के महत्व को समझें

जी.पी.दुबे
97210 711 75

प्रेस क्लब में आयोजित फलाहार कार्यक्रम में बोले राजेंद्र नाथ तिवारी बस्ती के महत्व को समझे

बस्ती 16 अप्रैल 24.
बस्ती प्रेस क्लब के तत्वाधान में हर वर्षों की भाति इस वर्ष भी नवरात्र के अष्टमी को फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय तथा महामंत्री महेंद्र पांडे तथा सचिव के द्वारा प्रेस क्लब के सभी सदस्यों तथा पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था |
मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र नाथ तिवारी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर द्विवेदी थे |
राजेश नाथ तिवारी द्वारा शक्ति के ऊपर प्रकाश डालते हुए बस्ती के महत्व पर प्रकाश डाला गया |
प्रभाकर द्विवेदी द्वारा प्रेस पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को उनके कर्तव्यों को याद कराया गया |
कार्यक्रम को डॉ बी के वर्मा, पुनीत दत्त ओझा, अजीत, जगबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संबोधित किया |

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों सहित जिले के अन्य पत्रकार तथा अन्य गण मन लोग भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के महामंत्री महेंद्र पांडे ने किया तथा समापन भाषण प्रेस क्लब के अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने आये हुये सभी लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दिया |
तत्पश्चात आए हुए अतिथियों तथा प्रेस क्लब के सदस्यों पत्रकारों को फलाहार करवाया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *