कौन है आदित्य श्रीवास्तव जिसने पहले आईपीएस और अब आई ए एस की परीक्षा उत्तीर्ण की

आइये जानते हैं यूपीएससी परीक्षा के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को..

लखनऊ के मवैया क्षेत्र के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव इस समय आईपीएस अंडर ट्रेनिंग पद पर कार्यत हैं, आदित्य के पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल रोड डिपार्टमेंट में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर हैं |
आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया क्षेत्र में बीता |
उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सिटी मोंटेसरी स्कूल अलीगंज लखनऊ से की, इंटर पास करने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया |
बीटेक करने के बाद आदित्य ने कुछ प्राइवेट कंपनियों में भी नौकरी की लेकिन उन्हें यह रास नहीं आया और वह सिविल सेवा में जाना चाहते थे |
उसके बाद आदित्य ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और आईपीएस की परीक्षा पास की |
आदित्य श्रीवास्तव इतनी पर भी नहीं रुके उनकी तो इच्छा आईएएस बनने की थी और उन्होंने अब आई ए एस की परीक्षा उत्तीर्ण की |
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *