खेत की जुताई को लेकर हुई मारपीट..

Gyan Prakash Dubey

खेत की जुताई को लेकर विवाद में मारपीट, दो लोग घायल; पीड़िता ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
NGV PRAKASH NEWS

बस्ती 16 नवंबर 25.
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक महिला और उसके बेटे सहित दो लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने परशुरामपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता निर्मला देवी के अनुसार, वह अपने खेत की जुताई कराने जा रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और जुताई रोकने का प्रयास करने लगे। निर्मला देवी ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में चंद्रावती और उनके बेटे अनिल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल पक्ष ने स्थानीय पुलिस से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परशुरामपुर थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *