संत कबीर नगर के दिग्गज समाजसेवी राजनेता जय चौबे ने सपा से दिया इस्तीफा

जी.पी.दुबे
97210 711 75

दिग्गज नेता जय चौबे ने सपा से दिया इस्तीफा

संत कबीर नगर.19 अप्रैल 24.
दिग्गज नेता, समाजसेवी दिग्विजय नारायण उर्फ़ जय चौबे नहीं समाजवादी पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया |
यहां बताते चलें कि 2017 में भाजपा के टिकट पर खलीलाबाद सदर से जय चौबे विधायक निर्वाचित हुए थे |
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव तथा ब्लॉक सिमरियावा के ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष के चुनाव में उनका बीजेपी के साथ वैचारिक मतभेद हो गया था |
उन्होंने अपने दम पर जिला पंचायत अध्यक्ष तथा सिमरियावा के ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जितवाया तथा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और 2022 के चुनाव में समाजवादी के सिंबल पर उन्होंने विधायक का चुनाव खलीलाबाद से लड़ा जिसमें उन्हें पराजय मिली |
अपनी अलग किस्म की राजनीति के लिए जाने जाते समाजसेवी राजनेता जय चौबे का संत कबीर नगर में एक अलग पहचान है |
उनके साथ सवर्ण,ओबीसी तथा अल्पसंख्यक मतदाताओं का काफी संख्या बल है |
यहां बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने समाजवादी पार्टी से खलीलाबाद लोकसभा सीट से टिकट की मांग की थी,पार्टी की तरफ से उनको काफी उम्मीद थी कि समाजवादी पार्टी उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाएगी परंतु इसके विपरीत समाजवादी पार्टी ने लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को टिकट दे दिया | जिसके कारण जय चौबे का भी नाराज बताए जा रहे थे |
उन्होंने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एक सप्ताह में वह अपने निर्णय के बारे में घोषणा करेंगे |
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भले ही सब की बात करते हो लेकिन उनके पास केवल एक तथाकथित जाति वर्ग का ही समर्थन है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *