दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा..

Gyan Prakash Dubey

थाना नगर पुलिस ने दवा खिलाकर बेहोशी में दुष्कर्म कर वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

बस्ती, 19 नवंबर 2025

थाना नगर पुलिस ने दवा खिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला मु0अ0सं0 286/2025 धारा 64/134 बीएनएस और 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कन्हैया, पुत्र राधेश्याम निषाद, उम्र लगभग 27 वर्ष, निवासी माघवपुर थाना लालगंज, पीड़िता को दवा खिलाकर बेहोश कर देता था। इसी दौरान उसने दुष्कर्म कर वीडियो बनाईं और बाद में उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।

थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को पोखरनी तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, उपनिरीक्षक मुहम्मद मुस्तफा, कांस्टेबल बलराम विश्वकर्मा, कांस्टेबल साहब कुमार, कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *