Gyan Prakash Dubey


मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु पुलिस ने चलाया व्यापक जागरूकता अभियान
बस्ती, 19 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जिले के सभी थानों ने बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, साइबर जागरूकता और यातायात सुरक्षा को लेकर व्यापक अभियान चलाया। महिलाओं और बालिकाओं को कानून, हेल्पलाइन सेवाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
परसरामपुर पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम
थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना परसरामपुर की टीम—उपनिरीक्षक झारखंडेय पांडेय, आरक्षक शिव यादव, महिला आरक्षी प्रतीक्षा दुबे और महिला आरक्षी शालिनी शुक्ला ने क्षेत्र के श्रृंगीनारी, तल्ह्वापुर, कस्बा रोहदा और मड़ेरिया में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय, कानूनों और राज्य सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही एंटी रोमियो चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और मनचलों से माफीनामा भरवाकर उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।
गौर थाना क्षेत्र में सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता पर विशेष जोर
थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजयी यादव, कांस्टेबल प्रद्युम्न चौबे और महिला कांस्टेबल मीरा यादव ने ग्राम सांवडीह में चौपाल लगाकर महिलाओं और युवा बालिकाओं से संवाद किया।
टीम ने तीन नए कानूनों, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के पंपलेट बांटे गए तथा एंटी रोमियो चेकिंग में 40 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें 7 से माफीनामा भरवाया गया। संदिग्ध वाहनों की जांच में 20 वाहनों पर कुल 20,000 रुपये का चालान किया गया।
थाना नगर की टीम ने इंटर कॉलेज में दी महत्वपूर्ण जानकारी
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय और मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक संजू यादव के नेतृत्व में टीम—हेड कांस्टेबल कुंवर बहादुर यादव, कांस्टेबल ऋषिकेश पाठक, कांस्टेबल अजय कुमार, महिला कांस्टेबल पिंकी यादव, मनोरमा सरोज, शालू वर्मा और राजेश—ने श्री राम आसरे इंटर कॉलेज भरवलिया में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया।
टीम ने निम्न प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी—
- 1090 – वुमेन पावर लाइन
- 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
- 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
- 181 – महिला हेल्पलाइन
- 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
- 102 – स्वास्थ्य सेवा
- 108 – एंबुलेंस सेवा
- 1930 – साइबर हेल्पलाइन
- साइबर हेल्प वेबसाइट – cybercrime.gov.in
- थाना नगर CUG नंबर – 9454403118
टीम ने महिलाओं से किसी भी अपराध के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की और आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
NGV PRAKASH NEWS

