साली जीजा को दे बैठी दिल.उठा लिया यह कदम..

NGV PRAKASH NEWS

जीजा-साली के प्रेम प्रसंग का अंत भागने पर हुआ, दोनों परिवार परेशान
अमरोहा, —

अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा-साली के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शादी के दो साल बाद युवक का साली से संबंध बढ़ा और दोनों ने साथ में घर बसाने का निर्णय ले लिया। सोमवार रात दोनों अचानक लापता हो गए, जिसके बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव के एक किसान ने दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाले युवक से की थी। शुरुआती समय में दोनों परिवारों के बीच सबकुछ सामान्य था। इसी दौरान युवक का प्रेम प्रसंग पत्नी की छोटी बहन से शुरू हो गया। दोनों मुलाकातें बढ़ने लगीं और अंततः उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

सोमवार रात दोनों घर से गायब हो गए। मंगलवार सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की खबर मिलते ही युवक की पत्नी भी ससुराल छोड़कर मायके पहुंच गई। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। दोनों के फोन भी बंद बताए जा रहे हैं।

मंगलवार देर शाम युवती के परिवार ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *