छात्र का कपड़ा उतरवाया, नंगा कर किया यह..

NGV PRAKASH NEWS

अजमेर के निजी स्कूल में रैगिंग का शर्मनाक मामला, 12वीं के छात्र के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का वीडियो वायरल
अजमेर, 20 नवंबर 2025

अजमेर के अलवर गेट क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र को उसके ही सीनियर छात्रों ने स्कूल से बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर बेहरमी से पीटा, कपड़े उतरवाए और अश्लील हरकत की। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पीड़ित छात्र मानसिक रूप से टूट गया और कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकला।

परिजनों के अनुसार, आरोपी छात्र वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। डर और तनाव में रहने के बाद छात्र ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिवार ने जब स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधन से शिकायत की तो किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी छात्रों के खिलाफ न कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया गया और न ही पीड़ित परिवार को कोई सहायता प्रदान की गई।

स्कूल की इस उपेक्षा के बाद परिवार ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने POCSO एक्ट, आईटी एक्ट, मारपीट और आपराधिक धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी गई है। सभी आरोपी छात्र नाबालिग हैं, और पुलिस उनके बयान दर्ज करने के साथ पहचान की प्रक्रिया पूरी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी या नोटिस जारी होने की संभावना है।

वहीं, पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से भी जवाब-तलब किया है और लापरवाही के मामले में अलग कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह घटना स्कूलों में छात्र सुरक्षा और रैगिंग रोकथाम को लेकर गंभीर सवाल उठाती है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *