जयमाल के समय अचानक पहुंच गई प्रेमिका : उसने दिखाइ ऐसी चीज की दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार..

NGV PRAKASH NEWS

दूल्हे की प्रेमिका के पहुंचते ही दुल्हन ने शादी से किया इनकार, तिलक के 14 लाख रुपये लौटे

शाहजहांपुर 26 नवंबर 25.

शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में सोमवार रात आयोजित एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की प्रेमिका बरातघर पहुंच गई। अचानक हुए इस विवाद ने पूरे समारोह की खुशियों को ठंडा कर दिया और मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें चलीं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। अंततः बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई और तिलक में दिए गए करीब 14 लाख रुपये भी कन्या पक्ष को वापस किए गए।

बारात बैंड-बाजे के साथ शादी हाल तक पहुंची थी। कन्या पक्ष ने स्वागत कर जयमाल की तैयारियां शुरू कर दीं। इसी बीच दूल्हे के मोबाइल पर लगातार कॉल आने शुरू हो गए। दूल्हा कई बार स्टेज छोड़कर बाहर जाता रहा, जिससे कन्या पक्ष में भी सवाल उठने लगे।

इसी दौरान दूल्हे के गांव की एक युवती कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। युवती ने दावा किया कि उसकी और दूल्हे की शादी तय हुई थी और उसने दूल्हे के साथ खिंचवाई गई कुछ तस्वीरें भी दुल्हन पक्ष को दिखाईं। यह सब सुन और देखकर दूल्हा खामोश हो गया। उसकी खामोशी ने दुल्हन और उसके परिवार के संदेह को और मजबूत कर दिया।

मामले की पूरी जानकारी होने पर दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। दूल्हे और परिजनों के समझाने के बावजूद वह अपने फैसले पर अडिग रही। इसके बाद पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों की बातचीत हुई और कन्या पक्ष को तिलक में दिए गए लगभग 14 लाख रुपये लौटा दिए गए।

अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *