नगर थाने पर तैनात उप निरीक्षक की हुई आकस्मिक मृत्यु…

Gyan Prakash Dubey

बस्ती में उपनिरीक्षक की मौत: आवास की सीढ़ियों से फिसलकर गिरे, अस्पताल में हुई मौत की पुष्टि
बस्ती, 26 नवंबर 2025 | NGV PRAKASH NEWS

जिले के थाना नगर क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक व्यास राय की मंगलवार शाम एक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक व्यास राय करीब शाम 6 बजे अपने आवास स्थित सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया ले जाया गया।

चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उपनिरीक्षक व्यास राय को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि व्यास राय पिछले कई महीनों से अस्वस्थ थे और इलाज के चलते अवकाश पर चल रहे थे। अवकाश समाप्त होने के बाद 25 नवंबर को उन्होंने पुनः ड्यूटी जॉइन की थी।

घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *