नहीं रुक रहा है डंफरों का कहर : अब यहां कई गाड़ियों को रौदा 8 की मौत कई घायल ..

NGV PRAKASH NEWS

कसया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित डंफर ने रौंदा साइकिल सवार, डिवाइडर पार कर कई वाहनों से भिड़ा; 8 की मौत, कई घायल

कुशीनगर। 3 दिसंबर 25
पकवाइनार चौराहा स्थित फोरलेन पर बुधवार दोपहर 12 बजे बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कुशीनगर से हेतिमपुर की ओर जा रहा एक खाली डंफर अचानक अनियंत्रित हो गया। पहले उसने आगे चल रहे एक साइकिल सवार को कुचल दिया, फिर डिवाइडर फांदते हुए विपरीत लेन में जा घुसा। सामने से आ रहे ई-रिक्शा, बाइक, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी भीषण टक्कर होते ही सड़क पर अफरातफरी मच गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद धूल का घना गुबार उठ गया, जिससे कुछ देर तक यह समझना तक मुश्किल था कि क्या हुआ है। धूल छंटने के बाद लोगों ने खून से लथपथ घायलों और मृत पड़े लोगों को देखा तो मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि आठ गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

👉 वही देर से प्राप्त सूचना के अनुसार आठ लोगों की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई |

हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में—

  • शिवकुमारी देवी (42 वर्ष), निवासी भैंसहा कसया
  • लक्ष्मी पटेल (16 वर्ष)
  • काजल (17 वर्ष)
  • चंदन राजभर (23 वर्ष), निवासी सहोदर पट्टी, महुआडीह थाना देवरिया
  • केशव कुमार (21 वर्ष)
  • अजय सिंह, निवासी शामपुर हतवा, कसया (ट्रैक्टर चालक)
    सहित कुल आठ लोग शामिल हैं। तीन घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर फोरलेन पर यातायात बहाल कर दिया है। मृतकों की पहचान के लिए प्रयास जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *