आज ह्ररैया क्षेत्र में पुलिस और परिवहन विभाग का ओवरलोड ट्रकों एवं ट्रालियों पर चला डंडा…

Gyan Prakash Dubey

हरैया क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, गन्ना लदे वाहनों पर चला संयुक्त चेकिंग अभियान
बस्ती, 05 दिसंबर 2025

NGV PRAKASH NEWS द्वारा ओवर लोड गन्ना ट्रकों और डम्फरों पर खबर चलाने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग ने इसका संज्ञान लिया तथा इन पर कार्यवाही की शुरुआत नगर थाना क्षेत्र से की गई | जिसमें थाना नगर की पुलिस 7 ओवरलोड ट्रैकों को चीज कर दिया |

इसी क्रम में ह्ररैया क्षेत्र में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की। खासकर गन्ना लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई वाहनों को चेक किया गया।

शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की टीम और थाना पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दस्तावेजों के अभाव में दो ट्रक सीज किए गए, जबकि तीन ट्रकों और चार ट्रैक्टर-ट्रालियों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। कुल मिलाकर ₹2,04,250 का शमन वसूला गया।

अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करती है। गन्ना लदे भारी वाहनों की अधिकता के कारण सड़कों पर अक्सर जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

चेकिंग टीम ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक भार न लादें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियानों को आगे भी लगातार चलाया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *