
NGV PRAKASH NEWS
बिग बॉस 19: शो से बाहर आईं तान्या मित्तल– नीलम और जीके पर साधा निशाना
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के फिनाले के बाद कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान खुद को सलमान खान के साथ फिनाले में ट्रॉफी पकड़ते देखने का दावा करने वाली तान्या जब घर से बाहर आईं तो उनके तेवर पूरी तरह बदले हुए दिखाई दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी करीबी बताई जाने वाली नीलम गिरी पर भी निशाना साधा और गौरव खन्ना की जीत पर ऐसा रिएक्शन दिया कि सोशल मीडिया पर लोग कह बैठे— “जलन चरम पर है।”
‘दोस्ती नीलम से बताई, भरोसा सिर्फ कल्पू काका पर’
ANI से बात करते हुए तान्या का गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि घर में जिन लोगों को उन्होंने दोस्त माना, उन्हीं ने सबसे ज़्यादा तकलीफ दी।
तान्या ने कहा,
“मैंने सबको बोला था कि मैं नीलम से प्यार करती हूं, लेकिन सच ये है कि घर में सबसे ज़्यादा उसी ने दुख दिया। एक वक्त पर नीलम ने मुझसे पूछा कि क्या मैं झूठ बोलती हूं। वो भी मुझ पर चिल्लाई। मुझे लगा जैसे मेरा कोई नहीं। अगर कल्पू काका नहीं होते तो शायद मैं पूरी तरह टूट जाती। बिग बॉस ने उन्हें पेड़ भी नहीं लाने दिया। मैं घर में खुद को बहुत अकेला महसूस करती थी। आज भी वैसा ही लग रहा है… अकेला और खोया हुआ।”
’17 लोग मुझसे जलते थे’ – तान्या का दावा
तान्या मित्तल ने आगे कहा कि शो में उन्हें लगातार टारगेट किया गया। उनका कहना था कि लगभग पूरा घर उनसे जलता था।
उन्होंने कहा,
“मैं इस शो में बहुत रोई हूं। कोई इतना झूठ-मूठ नहीं रो सकता। हर सुबह उठते ही नया संघर्ष। मुझे फेक, फर्जी, हर तरह की बातें बोली गईं। जय श्री राम बोलने पर मीडिया ने मज़ाक उड़ाया, तो लगा कि क्या अब पूजा भी छोड़ दूं? घर में मेरा कोई अच्छा मोमेंट नहीं रहा। 18 में से 17 कंटेस्टेंट्स मुझसे जलते थे। बस यही सोचते थे कि मेरी कैसे बैंड बजानी है।”
गौरव खन्ना की जीत पर तीखा रिएक्शन
फिनाले के दौरान गौरव खन्ना के जीतने पर तान्या का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए। मीडिया के सवाल पर वह पहले तो अनजान बनीं, फिर झुंझलाकर बोलीं—
“जीके ने किया क्या? अरे, मैंने देखा ही नहीं। मैं तो सिर्फ खुद को ही देखती रह गई। जीत गया तो ठीक है, पर आप लोग मेरा इंटरव्यू ले रहे हो तो समझ लो मैं भी जीत गई। जीके कुछ करे या न करे, मुझे क्या फर्क पड़ता है। मेरी दुनिया तो मेरे इर्द-गिर्द घूमती है।”
उनके इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
किसी ने लिखा— “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।”
दूसरे ने कहा— “चेहरे पर insecurity साफ दिख रही है।”
एक यूज़र ने लिखा— “इतनी जलन भी ठीक नहीं।”
फिनाले के बाद का यह पूरा इंटरव्यू तान्या को फिर सुर्खियों में ले आया है, लेकिन इस बार वजह उनकी बातें नहीं, बल्कि उनकी ‘खिसियाहट’ बन गई है।
NGV PRAKASH NEWS
👉 समाचार स्रोत ANI और सोशल मीडिया..
