
जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
उत्तर प्रदेश में 47 सालों बाद बनेगा यह नया शहर
उत्तर प्रदेश.
योगी सरकार उत्तर प्रदेश में 47 सालों बाद एक नए शहर का निर्माण करने जा रही है |
नोएडा के तर्ज पर निर्माण हो रहे इस शहर में उद्योगों का स्थापना होगा तथा देशी एवं विदेशी कंपनियों को जगह दी जाएगी |
उद्योगों के लगने से क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा और बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी |
यह शहर बुंदेलखंड क्षेत्र के 33 गांव की भूमि को अधिग्रहण कर बनाया जाएगा | इस 33 गांव की 35300 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा जिसमें से 4100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है |
बुंदेलखंड में बनाए जा रहे इस औद्योगिक शहर मैं हैप्पी एंड हेल्थी इन्वेस्टमेंट बसाया जाएगा |
इस नए शहर का मास्टर प्लान सुभाग सुराग और अमेरिकी कंपनी सीबीआरबी दोनों तैयार करेंगी |
इस नये औद्योगिक शहर में वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक, फूड प्रॉसेसिंग, मैन्यूफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, रिन्यूवेबल एनर्जी, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, ऑटोमोबाइल, डिफेंस सेक्टर के लिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स को जमीन दी जाएगी |
यह शहर तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा | यहां फैक्ट्री, प्रोडक्शन प्लांट और होटेल, रिसॉट,मल्टीप्लेक्स से टाउनशिप भी बसाया जाएगा |बुंदेलखंड का औद्योगिक शहर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत काम होगा |
6312 करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस योजना में 6312 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे |
इससे पहले साल 1976 में औद्योगिक शहर नोएडा बनाया गया था | अब 47 साल बाद नए शहर का फैसला किया गया है |
बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) से जोड़ा जाएगा | दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर परियोजना से जुड़े यूपीसीडा के भूखंडों को भी इससे कनेक्ट किया जाएगा |बीडा के अधीन आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाएं (उद्यानीकरण, सीवरेज, ड्रेनेज, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटें और सीसीटीवी) विकसित करने की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी |

