जमीन घोटाले मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार

NGV PRAKASH NEWS


पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर गिरफ़्तार, 1999 में औद्योगिक प्लॉट आवंटन में बड़े घोटाले का आरोप

लखनऊ।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को 1999 में देवरिया जिले में हुए एक बड़े औद्योगिक प्लॉट घोटाले के मामले में डीबीएसआई पश्चिमी ज़ोन की एसआईटी ने गुरुवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया। अमिताभ ठाकुर उस समय देवरिया के पुलिस अधीक्षक थे और उन पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए औद्योगिक प्लॉट को धोखाधड़ी से अपनी पत्नी के नाम कराने और बाद में लाभ कमाने के लिए उसे बिकवाने का आरोप है।

प्रेस नोट के अनुसार, वर्ष 1999 में जिला उद्योग केंद्र देवरिया के औद्योगिक प्लॉट संख्या B-2 का आवंटन अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर के नाम कराया गया था। बाद में प्लॉट का वास्तविक नाम बदलकर नकली पहचान पत्र और फर्जी दस्तावेज़ों की मदद से इसे अलग नाम से आवंटित कराने और बेचने का प्रयास किया गया।

इस मामले में संजय शर्मा निवासी राजाजीपुरम, लखनऊ ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभिमन्यु ठाकुर के परिवार ने मिलीभगत करके एक संगठित तरीके से फर्जी दस्तावेज़ बनवाए और प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि नूतन ठाकुर और उनके पति ने मिलकर फर्जी पहचान पत्र, बनावटी दस्तावेज़ और गलत तथ्यों का उपयोग किया, जिससे सरकारी विभागों को गुमराह कर प्लॉट अपने कब्जे में लेने की कोशिश की गई।

आरोप है कि अमिताभ ठाकुर ने अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए औद्योगिक विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी गुमराह किया और प्लॉट के नाम परिवर्तन, फर्जी सत्यापन और दस्तावेज़ों की प्रक्रिया को संभव बनाया। तहरीर के आधार पर थाना तालकटोरा में IPC की धाराओं 419, 420, 467, 468, 471, 34 और 120-B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीबीएसआई पश्चिमी ज़ोन द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और पार्सल संबंधी जांच की। बयान, दस्तावेज़ और अन्य सबूतों के आधार पर SIT ने आज 10 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 3:45 बजे बिहार के पटना में छापेमारी कर अभिमन्यु ठाकुर को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार, अमिताभ ठाकुर को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर देवरिया लाया जाएगा, जहां उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *