NGV PRAKASH NEWS


वीआईपी इलाके के फ्लैट में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, एक युवती समेत छह गिरफ्तार
बरेली, 17 दिसंबर 2025।
वीआईपी इलाके में देह व्यापार का गोरखधंधा चलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेन्द्र नगर कॉलोनी में एक किराये के फ्लैट की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर मौके से एक युवती और पांच युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बारादरी पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस टीम जब पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही अंदर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस नें घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया । छापे के दौरान फ्लैट के भीतर अय्याशी से जुड़े सामानो को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
तलाशी में पुलिस को कंडोम, सेक्सवर्धक गोलियां, पेट्रोलियम जैली, मॉइस्चराइजर, छह स्मार्टफोन और 4100 रुपये नकद मिले।
पुलिस द्वारा पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार युवती डोहरा रोड क्षेत्र में इशारों के जरिए ग्राहकों को फंसाती थी | ग्राहक के फंसने और सौदा तय होने के बाद उन्हें इसी फ्लैट में लाकर देह व्यापार कराती थी। प्रति ग्राहक 500 से 2000 रुपये तक की रकम वसूली जाती थी।
फ्लैट में पकड़े गए युवक शहर के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
NGV PRAKASH NEWS
