अनोखी शादी::दूल्हे के भाई की काटी नाक तो लड़की के चाचा की तोड़ी टांग..

NGV PRAKASH NEWS

प्रेम विवाह के विवाद में दोनों पक्षों में हुआ झड़प, एक की नाक कटी तो दूसरे की टूटी टांग,दोनों पक्षों के सात लोग गिरफ्तार

बाड़मेर, 19 दिसंबर 2025।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र स्थित जीवानियों की ढाणी में लव मैरिज को लेकर लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद बुधवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।

विवाद में हुए झड़प में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाही करते हुए दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस के अनुसार जीवानियों की ढाणी निवासी 25 वर्षीय श्रवण सिंह ने करीब ढाई साल पहले पड़ोस की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से युवती के परिजन नाराज चल रहे थे, जिसके चलते दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था।

इसी रंजिश में श्रवण सिंह के बड़े भाई उक सिंह और युवती के चाचा धर्म सिंह के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उक सिंह खेत में अपनी फसल देखने गए थे। उसी समय धर्म सिंह अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया और चाकू से उनकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल उक सिंह किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद श्रवण सिंह के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने रास्ते में जा रहे धर्म सिंह को रोककर उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई। उक सिंह को इलाज के लिए सांचौर और धर्म सिंह को जोधपुर रेफर किया गया है।

मामले में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उक सिंह के बयान के आधार पर युवती के परिजनों शंकर सिंह, शैतान सिंह, तनसिंह और सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं धर्म सिंह के बयान पर नारायण सिंह, आलम सिंह और जालम सिंह को गिरफ्तार में लिया गया है।

उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम कर दी गई है

NGV PRAKASH NEWS

👉 फोटो..सांकेतिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *