पहले हत्या किया, बाद में काट कर टुकड़े- टुकड़े कर दिया और सुटकेस में भरकर…

NGV PRAKASH NEWS

किराया मांगना पड़ा भारी: गाजियाबाद में मकान मालकिन की नृशंस हत्या, सूटकेस में भरकर शव छिपाया

गाजियाबाद, 18 दिसंबर 2025।
गाज़ियाबाद से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा काईमोरा सोसायटी में किराया मांगने गई एक मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किराएदार दंपती ने पहले महिला का चुन्नी से गला घोंटकर कत्ल किया, फिर सिर पर कुकर से मारा और शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर बेड के नीचे छिपा दिया।

मृतका की पहचान दीपशिखा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मवाना की रहने वाली थीं। वह लगभग 15 वर्षों से अपने पति उमेश शर्मा और बेटी के साथ राजनगर एक्सटेंशन में रह रही थीं। उनके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपशिखा ने अपना फ्लैट अजय गुप्ता को 18 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था। बीते करीब पांच महीनों से किराया नहीं मिला था। बुधवार शाम किराएदार ने फोन कर किराया लेने के लिए बुलाया, जिसके बाद दीपशिखा फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। उनका मोबाइल लगातार बजता रहा, जिससे परिजनों को शक हुआ।

खोजबीन के दौरान घरेलु सहायकिया मिनी दोबारा किराएदार के फ्लैट पर पहुंची, वहां उसने देखा कि फर्श पर खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं।

बाहर जाते समय आरोपी महिला लाल रंग का बड़ा सूटकेस लेकर निकली थी। शक गहराने पर सूटकेस खोला गया, जिसमें दीपशिखा का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नें आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि किराए को लेकर हुए विवाद के दौरान गुस्से में उन्होंने मकान मालकिन की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *