पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही चौकी प्रभारी व आरक्षित को किया निलंबित-दिये जांच के आदेश…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

हत्या प्रकरण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी व आरक्षी निलंबित

बस्ती, 25 जून 2026।
थाना लालगंज क्षेत्र में दर्ज हत्या और मारपीट से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी रखौना और एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना लालगंज में दिनांक 23 जून 2026 को पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 103(1), 191(2), 191(3), 352 एवं 351(3) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त सुधाकर पाल पुत्र निर्भय प्रकाश पाल तथा सौरभ पाल पुत्र स्वर्गीय संजय पाल को 24 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जब उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस बृजमोहन सिंह चौकी रखौना के प्रभारी पद पर तैनात थे, तब क्षेत्र में हुए विवाद और मारपीट की घटना के बावजूद आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इसे कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही और शिथिलता माना गया।

इसके अलावा थाना लालगंज में तैनात आरक्षी अमरजीत यादव पर भी आरोप है कि चौकी रखौना पर बीपीओ के रूप में नियुक्ति के दौरान उन्होंने संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध बीट सूचना को ऐप पर अंकित नहीं कराया, जिससे पुलिस अभिलेखों और निगरानी व्यवस्था में भी लापरवाही सामने आई।

क्षेत्राधिकारी रुधौली द्वारा 23 जून 2026 को प्रस्तुत रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को अत्यंत गंभीर प्रकृति का मानते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों (दंड एवं अपील) नियमावली-1991 के नियम 17(1)(क) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बृजमोहन सिंह, प्रभारी चौकी रखौना तथा आरक्षी अमरजीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *