रिटायर्ड महिला शिक्षिका ने धार्मिक ग्रंथो के साथ जलाया कुरान… दर्ज हुआ FIR..

NGV PRAKASH NEWS

रतलाम के हुसैन टेकरी क्षेत्र में कुरान शरीफ जलाने का मामला, थाने के घेराव के बाद रिटायर्ड महिला शिक्षिका पर FIR

रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा अनुविभाग अंतर्गत हुसैन टेकरी क्षेत्र में कुरान शरीफ जलाए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई|
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक रिटायर्ड महिला शिक्षिका द्वारा धार्मिक पुस्तकों के साथ कुरान शरीफ जलाया गया। इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई न होने से मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश फैल गया।

यह घटना रोजाना रोड स्थित इमामबाड़े के पीछे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को पहले ही इस मामले पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद सीरत कमेटी के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों लोग देर रात थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए थाने पर धरना देकर बैठ गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाही करते हुए मामले में एफआईआर दर्ज की। यह घेराव रात करीब साढ़े नौ बजे किया गया, जब बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने जेल रोड निवासी शाहीन हुसैन की शिकायत पर हुसैन टेकरी क्षेत्र के रोजाना रोड निवासी रिटायर्ड महिला शिक्षिका अतिया खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे हुसैन टेकरी क्षेत्र में अजाखाना जेहरा के पीछे महिला द्वारा कुछ धार्मिक पुस्तकों को जलाया जा रहा था। इन पुस्तकों में कुरान शरीफ भी शामिल था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे अनवर अली ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन महिला जला हुआ कुरान शरीफ लेकर वहां से भाग गई।

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और लोगों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

👉फोटो.सांकेतिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *