छात्रा के साथ छेड़कानी के मामले में मामला पंजीकृत..

Gyan Prakash Dubey

छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज

बस्ती 22 दिसम्बर 25.
लालगंज थाना क्षेत्र में छेड़खानी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी लड़की जब स्कूल जाने के लिए घर से निकलती है, तो रास्ते में मोहम्मद असलम नाम का युवक उसके साथ लगातार छेड़खानी करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने न केवल अपशब्द कहे , बल्कि जान से मारने की भी धमकी देता है।

मामले में लालगंज पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद आलम, निवासी जिभियांव, थाना लालगंज के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है की मामले की झान बीन की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *