बदमाश नें नए थानाध्यक्ष को सरेराह फायरिंग कर दी सलामी…

Gyan Prakash Dubey

वाल्टरगंज में फायरिंग से फैली सनसनी, सीओ सदर की तत्परता से स्थिति पर पाया गया नियंत्रण

बस्ती 22 दिसम्बर 25।

नए थानाध्यक्ष को बदमाश ने सरेराह फायरिंग कर दी सलामी |
थाना वाल्टरगंज क्षेत्र अंतर्गत मंझवा खुर्द पुलिया के पास गोली चलने की सूचना से सोमवार को इलाके में हड़कंप मच गया। मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और बिना समय गंवाए मोर्चा संभाल लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की घेराबंदी कर गहन जांच-पड़ताल शुरू की। फायरिंग में घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सीओ सदर की सक्रियता, सख्त निगरानी और स्पष्ट निर्देशों के चलते इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनने पाई और माहौल शांत बना रहा।

सीओ सदर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *