पार्टी में गई महिला मैनेजर के के साथ चलती कार में गैंगरेप…

NGV PRAKASH NEWS


चलती कार में महिला मैनेजर से दुष्कर्म का आरोप, कंपनी के सीईओ समेत तीन पर केस

उदयपुर, 24 दिसंबर 2025।
राजस्थान के उदयपुर शहर में एक निजी आईटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार पीड़िता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मामला 20 दिसंबर की रात का बताया जा रहा है, जबकि पीड़िता ने 23 दिसंबर को सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़िता के अनुसार 20 दिसंबर की रात कंपनी के सीईओ के जन्मदिन और न्यू ईयर के उपलक्ष्य में एक होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। वह रात करीब नौ बजे पार्टी में पहुंची थी, जहां देर रात तक डांस और शराब का दौर चलता रहा। पार्टी में सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसका पति भी मौजूद थे। देर रात तबीयत बिगड़ने पर कुछ लोग उसे घर छोड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने कहा कि वह खुद उसे घर छोड़ देगी।

इसके बाद रात करीब पौने दो बजे पीड़िता को उसकी ही कार में घर छोड़ने के लिए निकला गया। कार में महिला एग्जीक्यूटिव हेड, उसका पति और कंपनी का सीईओ भी बैठे थे। आरोप है कि रास्ते में एक दुकान से नशीला पदार्थ खरीदा गया और पीड़िता को पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद होश आने पर उसने देखा कि सीईओ उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था।

पीड़िता के अनुसार सुबह करीब पांच बजे उसे घर छोड़ा गया। पूरी तरह होश में आने पर उसने देखा कि उसके कान की बाली, मोजे और अंतर्वस्त्र गायब थे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और निजी अंगों पर गंभीर घाव पाए गए। पीठ पर उंगलियों और हाथों के निशान भी थे और पूरे शरीर में तेज दर्द महसूस हो रहा था।

पीड़िता ने बताया कि बाद में उसने कार के डैशकैम का ऑडियो और वीडियो देखा, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डैशकैम फुटेज समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *