बड़ी खबर- दुबौलिया थाना क्षेत्र से जहां पर रात में सोते समय 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या..

Gyan Prakash Dubey

NGV PRAKASH NEWS


बेमहरी गांव में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, रात में सोते समय मारी गई गोली

बस्ती, 27 दिसंबर 2025।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के बेमहरी गांव में शुक्रवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में दहशत फैल गई, जब मकान के सामने सो रहे एक अधेड़ को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान बेमहरी गांव निवासी 50 वर्षीय रामजीत के रूप में हुई है, जो झाड़-फूंक का काम करते थे। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार रामजीत रोज की तरह रात में अपने मकान के सामने सो रहे थे, तभी अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत द्वारा घटनास्थल का किया गया निरीक्षण |

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रामजीत को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके द्वारा तथा पुलिस बल के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर विस्तृत रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया | लोगों के द्वारा पूछताछ के आधार पर ज्ञात विरोधियों और हालिया विवादों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हत्यारे की तलाश के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *