मेट्रो के स्टाफ रूम में लगी आग इतने लोगों जलकर हुई दर्दनाक मौत…….

NGV PRAKASH NEWS


आदर्श नगर मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में आग, पति-पत्नी और 10 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत
बाहरी दिल्ली, 06 जनवरी 2026

बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनकी 10 वर्षीय बेटी जिंदा जल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

दमकल विभाग के अनुसार उन्हें रात करीब 2 बजकर 39 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग क्वार्टर की पांचवीं मंजिल पर एक कमरे में लगी थी, जहां घरेलू सामान जल रहा था। जब दमकल कर्मी अंदर पहुंचे तो कमरे के भीतर तीन लोगों के शव जली हालत में मिले।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, उनकी पत्नी 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय बेटी जान्हवी के रूप में हुई है। तीनों रात के समय कमरे में सो रहे थे और आग लगने की भनक उन्हें नहीं लग सकी, जिससे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

दमकल कर्मियों ने करीब सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी राकेश के हाथ में चोट भी लगी, जिन्हें इलाज के लिए जगजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *