नहा रही मासूम के प्राइवेट पार्ट में हुआ तेज दर्द-मौसी के पूछने पर खुला यह…….

NGV PRAKASH NEWS

मासूमियत शर्मसार: रायपुर में नाबालिग से 4 दिनों तक दरिंदगी, आरोपी अंसारी गिरफ्तार

रायपुर 15 जनवरी 26
राजधानी के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने मासूम को चॉकलेट का प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाया और कई दिनों तक उसके साथ हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

नहाते समय दर्द से कराह उठी मासूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घृणित कृत्य का खुलासा 12 जनवरी को हुआ। बच्ची अपनी मौसी के साथ नहा रही थी, तभी उसने शरीर के प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द की शिकायत की।
बच्ची के दर्द स्थिति देख परिजनों ने जब उसे विश्वास में लेकर पूछा तो उसने आरोपी की पूरी करतूत बताई।
परिजनों ने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

चॉकलेट का लालच और जान से मारने की धमकी दे किया यह काम

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अंसारी ने बच्ची को चॉकलेट और खिलौने दिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया।
आरोप है कि आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच कई बार बच्ची का यौन शोषण किया। किसी को बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण वह डरी-सहमी रही।
परन्तु बच्ची को असहनीय दर्द होने पर मामला खुल गया ।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ सिविल लाइंस थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।

वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि

“शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।”

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *